अब मात्र 1 प्रतिशत होगी मंडी शुल्क की दर
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 6 November, 2020 05:24
- 4155

Prakash Prabhaw
अब मात्र 1 प्रतिशत होगी मंडी शुल्क की दर
लखनऊ, 05 नवम्बर:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषकों को मंडियों में बेहतर सुविधा प्रदान करने एवं मंडियों में कार्य कर रहे व्यापारियों के प्रोत्साहन हेतु मंडी शुल्क की दर को 2 प्रतिशत से घटाकर मात्र 1 प्रतिशत किए जाने का आदेश दिया है।
मंडियों में विकास कार्यों को गति प्रदान के लिए विकास शुल्क की दर (0.5 प्रतिशत) यथावत रहेगी। अतः अब मंडी परिसर के अंदर व्यापार करने पर वर्तमान में लागू 2.5 प्रतिशत के स्थान पर कुल 1.5 प्रतिशत कर ही देय होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
Comments