अखिल भारतीय दर्जी महासभा कौशाम्बी की बैठक हुई सम्पन्न।
- Posted By: ANIL KUMAR
- Breaking News
- Updated: 10 February, 2025 01:19
- 3675

PPN NEWS
अखिल भारतीय दर्जी महासभा कौशाम्बी की बैठक हुई सम्पन्न।
कौशाम्बी। अखिल भारतीय दर्जी महासभा कौशांबी के बैनर तले रविवार को ग्राम सभा भेलखा,मंझनपुर कौशांबी उत्तर प्रदेश मे एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । बैठक की शुरुआत महान संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया,बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित अखिल भारतीय दर्जी महासभा कौशांबी उत्तर प्रदेश जिला महासचिव दीपक दर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें समय-समय पर अपने समाज के बीच ऐसी बैठक का आयोजन करते रहना चाहिए जिससे समाज के लोगों को जागरूक किया जा सके व समाज की कुरीतियों को दूर किया जा सके जिससे दर्जी समाज भी हर क्षेत्र में आगे आ सके और अपना व अपने समाज का विकास व उत्थान कर सके। बैठक में रामू दर्जी,मूलचंद दर्जी,शीतल प्रसाद दर्जी,प्रेमचंद दर्जी,मूलचंद दर्जी,वीरेंद्र दर्जी,धर्मराज दर्जी,अंगद दर्जी,दुर्गा प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे ।
Comments