एडवोकेट मोहम्मद मोनिस सहित दर्जनों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लिया बसपा की सदस्यता
- Posted By: Sarvare Alam
- Breaking News
- Updated: 17 November, 2025 05:56
- 4038

फतेहपुर। ऐरायां विकासखंड के मोहम्मदपुर गौती ग्रामसभा में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की हुसैनगंज विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सतीश जाटव मुख्य मंडल प्रभारी प्रयागराज मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सतीश जाटव ने एडवोकेट मोहम्मद मोनिस (हाई कोर्ट), मोहम्मद सलामत उल्लाह, मुकीम उद्दीन, फैज उल्लाह, मोहम्मद शकील, सैफ उल्लाह, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद नफीस, फरहान आज़म सहित दर्जनों अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को बसपा की सदस्यता दिलवाई।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद एडवोकेट मोहम्मद मोनिस ने पार्टी की नीतियों और बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बसपा हमेशा से गरीब, वंचित, पिछड़े और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है। आगे उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। आगे उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
बैठक में अशोक सोनकर मण्डल प्रभारी, नरेश चंद्र नागर मण्डल प्रभारी, सुनील गौतम विधानसभा प्रभारी, गुलशन गौतम विधानसभा अध्यक्ष, मोहम्मद उवैश, मोहम्मद जिशान, विजय कुमार सैनी, राम दास, कंचन लाल गौतम, राम विशाल गौतम, राम आसरे गौतम, अरविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Comments