फैसला वापस, बनारस में आज से नहीं खुलेंगे सरकारी कार्यालय*
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 20 April, 2020 20:42
- 8235

Prakash prabhaw news
Report --+
* बनारस में आज से नहीं खुलेंगे सरकारी कार्यालय*
बनारस में हॉटस्पॉट डी एम कौशल राज शर्मा ने बताया कि शासन ने प्रदेश के 19 जिलों में जहां कोरोना के 10 मामले आ चुके हैं, वहां जनपदस्तर पर निर्णय लेने का आदेश दिया है।
इसके तहत सोमवार से शुरू होने वाले कार्यों और गतिविधियों के आदेशों पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है।
श्रम विभाग के तकनीकी कामगारों को मिली छूट पर भी फिलहाल रोक लगा दी गयी है।
उन्होंने बताया कि आपदा और आवश्यक वस्तुओं से जुड़े कार्यालय, जो पूर्व से खुले हैं उन्हें छोड़कर कोई अन्य कार्यालय नहीं खोले जाएंगे।
*खाद्य वस्तुओं को छोड़कर अन्य कारखाने बंद रहेंगे*
जिला प्रशासन ने खाद्य वस्तुओं से जुड़ी फैक्ट्रियों को छोड़कर अन्य कारखानों के संचालन पर रोक लगा दी है।
पहले 20 अप्रैल से कुछ शर्तों के साथ सभी औद्योगिक इकाइयों को संचालित करने के निर्देश दिए गए थे
लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों और सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
Comments