ग्राम विकास मंत्री ने सभागार का किया उद्घाटन
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 11 October, 2020 06:17
- 5183

Prakash Prabhaw News
रायबरेली ।
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
ग्राम विकास मंत्री ने सभागार का किया उद्घाटन
यूपी सरकार के ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ 'मोती सिंह रायबरेली पहुंचे । जहां उन्होंने ग्राम विकास संस्थान की समीक्षा बैठक की उनके साथ विभाग के राज्यमंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। बताया जा रहा है।
शहर के ग्राम विकास संस्थान में बने नवनिर्मित मॉडल सेमिनार हॉल का उद्घाटन किया। जिसमें जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव समेत तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में मनरेगा व प्रधानमंत्री गरीबी उन्मूलन जैसी फ्लैगशिप योजनाओं की जिले में प्रगति पर प्रस्तावित समीक्षा बैठक की गई और अपने संबोधित में मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के चौमुखी विकास के लिए ग्राम विकास विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रम की योजनाएं चलाई जा रही हैं।
Comments