मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री रामलाल राही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 11 December, 2020 03:03
- 2657

Prakash Prabhaw News
लखनऊ।
मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री रामलाल राही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
लखनऊ: 10 दिसम्बर, 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री रामलाल राही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहाँ जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री रामलाल राही एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने सांसद एवं विधायक के रूप में लम्बे समय तक अपनी सेवाएं दीं।
मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए स्व0 रामलाल राही के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Comments