Breaking : नहर किनारे सड़क के पास ज्ञात महिला का शव मिला
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 31 August, 2026 10:33
- 395

crime news, apradh samachar
PPN NEWS
लखनऊ। मानकनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नहर किनारे सड़क के पास एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही मानकनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
फिलहाल महिला की मौत कैसे हुई और शव नहर किनारे किन परिस्थितियों में पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के जरिए मामले की छानबीन कर रही है।
Comments