पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर की माता का निधन, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
- Posted By: Sarvare Alam
- Breaking News
- Updated: 5 October, 2025 03:32
- 2942

फतेहपुर। शनिवार को फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र स्थित अफोई गांव निवासी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर की माता का शनिवार सुबह अचानक निधन हो गया। परिजनों के मुताबिक, सुबह के समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया।
मृत्यु की खबर फैलते ही पूरे गांव और आसपास के इलाकों से लोगों का तांता लग गया। शोक संतप्त परिवार से मिलने के लिए समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मोहम्मद सफीर के आवास पर पहुंचे।
दोपहर बाद नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की गई, जिसके बाद उन्हें उनके पैतृक गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। जनाजे में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की, जिनमें सपा के कई दिग्गज नेता भी शामिल रहे।
पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर की माता के निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है और लोग दिवंगत आत्मा की मग़फिरत के लिए दुआ कर रहे हैं।
Comments