यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई*

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई*

लखनऊ:-

*यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई*


मोडिफाइड साइलेंसर और ब्लैक फिल्म पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई।


 मदेयगंज थाना पुलिस टीम ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई।


मदेयगंज थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने अपनी पुलिस टीम के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया ।


अभियान के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर और ब्लैक फिल्म लगाकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की और नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी ।


मदेयगंज पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।


थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने ये स्पष्ट किया कि यातायात नियमों को अनदेखा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


नियमों का पालन करना सुरक्षित चलने की हिदायत भी दी ।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *