योगी सरकार का पौधरोपण के लिए गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 31 July, 2020 05:25
- 4085

Prakash Prabhaw News
लखनऊ
योगी सरकार का पौधरोपण के लिए गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज
गिनीज वर्ल्ड बुक में किसी भी रिकॉर्ड का दर्ज होना गौरव की बात होती है । उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक पौधे रोपे जाने का रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज हुआ है जोकि प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है।
28 जुलाई को 240 प्रजातियों के पौधरोपण के लिए गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। ये पौधरोपण लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, नोएडा, अयोध्या, मेरठ, बांदा, चित्रकूट में किया गया।
सुबह 10 बजे से 11 बजे तक 240 प्रजातियों के पौधों को रोपित किया गया।
150 प्रजातियों के सापेक्ष 240 प्रजातियों का रोपण कर यूपी सरकार ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है
Comments