योगीपुरम से चोरी हुई अपाचे बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

योगीपुरम से चोरी हुई अपाचे बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

योगीपुरम से चोरी हुई अपाचे बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

एक्सप्रेस-वे सर्विस लेन पर ग्राहक ढूंढते पकड़ा गया चोर, बाइक बेचने की थी फिराक

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाइक समेत दबोचा शातिर बदमाश

पारा लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र से करीब तीन हफ्ते पहले चोरी हुई अपाचे मोटरसाइकिल के मामले में पुलिस ने एक शातिर चोर को उसी बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उस वक्त दबोचा गया, जब वह बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में था।

मामला बीते महीने का है, जब देवपुर पारा नई बस्ती निवासी सचिन शर्मा की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल योगीपुरम स्थित राजवानी इंटरप्राइजेज के सामने से चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना पारा में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था।

बीते शुक्रवार को थाना पारा पुलिस इलाके में वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से मिली सूचना पर टीम कुल्हड़कट्टा मोड़ के पास आगरा एक्सप्रेस-वे सर्विस लेन पहुंची, जहां चोरी की बाइक के साथ खड़ा युवक पकड़ा गया। पूछताछ में पहचान रानीपुर पीपरसण्ड निवासी रूद्र कुमार के रूप में हुई।

आरोपी ने बिना आनाकानी अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि करीब एक महीने पहले उसने राजवानी इंटरप्राइजेज के सामने खड़ी बाइक चुराई थी और उसे छिपाकर रखे हुए था। शुक्रवार को वह इसी बाइक को बेचने के लिए ग्राहक के इंतजार में एक्सप्रेस-वे किनारे खड़ा था, तभी पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद कर ली है, और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में चोरी की संपत्ति रखने से जुड़ी धारा भी जोड़ी गई है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *