काकोरी में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी

काकोरी में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी

काकोरी में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी

​चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर दर्जनों कीमती स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पार कर दिए।

​पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

काकोरी लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कमिश्नरेट पश्चिमी जोन अंतर्गत काकोरी थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। टिकरिया मोड़, बहरू रोड स्थित 'राधा-कृष्ण मार्केट' की एक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल दुकान से चोरों ने शटर तोड़कर लाखों रुपये का कीमती सामान पार कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, चोरों ने देर रात लगभग तीन बजकर तीस मिनट पर चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़कर दुकान को निशाना बनाया और शटर तोड़कर भीतर दाखिल हुए। दुकान से दर्जनों कीमती स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। शुरुआती अनुमान के अनुसार, कुल चोरी हुए सामान की कीमत लगभग लाखों रुपये बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही काकोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। 

वहीं इस संबंध में चौकी इंचार्ज शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके। पीड़ित दुकानदार विश्वजीत यादव पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम टिकरिया कोतवाली काकोरी की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *