पॉक्सो जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को बताए सुरक्षा के अधिकार

पॉक्सो जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को बताए सुरक्षा के अधिकार

पॉक्सो जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को बताए सुरक्षा के अधिकार

डरें नहीं, कोई भी गलत हरकत करे तो फौरन बताएं

गुड टच-बैड टच की समझ दी, पौधे लगाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

लखनऊ। नगराम स्थित आर.एन. जायसवाल इंटर कॉलेज में गुरुवार को पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम-2012) जागरूकता कार्यक्रम और वृक्षारोपण का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट एकलव्य सरोज रहे। प्रधानाचार्य ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

बच्चों को संबोधित करते हुए एकलव्य सरोज ने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों को आसान भाषा में समझाया। उन्होंने गुड टच और बैड टच का फर्क बताया। साथ ही कहा कि अगर कोई भी बच्चा किसी असहज या गलत स्थिति में फंसे तो बिना डरे अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी भरोसेमंद बड़े को बताए। बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के इस्तेमाल की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने विद्यालय परिसर में पौधा रोपा। उन्होंने बच्चों से कहा कि जिस तरह हमें बच्चों की हिफाजत करनी है, उसी तरह पेड़ों और पर्यावरण को बचाना भी हम सबकी जिम्मेदारी है।

अंत में प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि का आभार जताया। इस मौके पर शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *