जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई फायरिंग का खुलासा, पुलिस ने 36 घंटे के भीतर सुलझाया मामला
जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई फायरिंग का खुलासा, पुलिस ने 36 घंटे के भीतर सुलझाया मामला
जन्मदिन के जश्न में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी को लिया गया संरक्षण में।
साक्ष्यों के आधार पर तकनीकी विश्लेषण कर पुलिस ने घटना का किया सफल अनावरण।
लखनऊ कृष्णानगर । पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना कृष्णानगर क्षेत्र के अंतर्गत एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने मात्र 36 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। इस मामले में मंगलवार को बेहसा निवासी जमीर खान की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का प्रयास, आपराधिक धमकी और सामान्य इरादे से किए गए अपराध के तहत मामला दर्ज किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में दो विशेष टीमों का गठन किया गया था।
मंगलवार को हुई इस वारदात के बाद फॉरेंसिक विशेषज्ञों और पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्य जुटाए। विवेचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर बुधवार को पुलिस ने इस घटना में संलिप्त एक बाल अपचारी को अपनी कस्टडी में ले लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सक्षम प्राधिकारी के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास सुदृढ़ हुआ है।


Comments