NSUI प्रदेश महासचिव पर मुकदमा हुआ दर्ज
PPN NEWS
- शहर में बिना अनुमति के लगा था होडिंग नगर निगम में दर्ज कराई FIR
गोरखपुर (PPN NEWS)। आज गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ चौराहा समिति विभिन्न स्थानों पर नगर निगम के बिना अनुमति के होडिंग लगाने के मामले में अपर नगर आयुक्त ने प्रमोद कुमार कैंट थाने में छात्र नेता आदित्य शुक्ला पर मुकदमा दर्ज कराया. यह कार्रवाई नगर निगम अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार की तहरीर पर की गई.
वहीं होर्डिंग में लिखा था यूपी में छात्र संघ चुनाव बहाली कब होगी ? छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर होर्डिंग लगाई गई थी. दर्ज FIR के मामले पर NSUI के आदित्य शुक्ला प्रदेश महासचिव ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर निरंतर आंदोलन और ज्ञापन के माध्यम से सरकार को अवगत कराते रहे हैं. होर्डिंग में कुछ ऐसा आपत्तिजनक स्लोगन नहीं था की सरकार होर्डिंग लगाने पर करवाई कर हमारे ऊपर मुकदमा दर्ज किया जा सके.
शहर में विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेताओं के द्वारा पीएम और सीएम की होडिंग बिना अनुमति लगाया गया है. नगर निगम प्रशासन और जिला प्रशासन इन लोगों पर किसी प्रकार कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है जिसको लेकर हम आगे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और हम लोग मुहिम चलाकर सवाल पुछेंगे और विरोध भी करेंगे.

Comments