त्योहारों से पहले खोये में मिलावट पर बड़ा प्रहार
- Posted By: Jitendra Shukla
- क्राइम
- Updated: 23 August, 2026 20:28
- 111

त्योहारों से पहले खोये में मिलावट पर बड़ा प्रहार, कानपुर देहात में एफआईआर
कानपुर/लखनऊ।
आगामी त्योहारों को देखते हुए दूध और दुग्ध उत्पादों, खासकर खोया में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने कानपुर देहात और कानपुर नगर में बड़ा प्रवर्तन अभियान चलाया।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ रोशन जैकब के निर्देश और अपर आयुक्त श्रीमती रेखा एस. चौहान के प्रभावी पर्यवेक्षण में प्रदेश स्तरीय 24 प्रवर्तन टीमों ने विभिन्न खोया निर्माण इकाइयों और प्रमुख खोया मंडियों में सघन निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान मिलावट में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री बरामद हुई, बड़ी मात्रा में खोया नष्ट कराया गया और कानपुर देहात में एक मामले के तहत एफआईआर भी दर्ज कराई गई।
Comments