बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने हाथ साफ किया, जांच में जुटी पुलिस

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने हाथ साफ किया, जांच में जुटी पुलिस

​बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने हाथ साफ किया, जांच में जुटी पुलिस

​चार दिनों से बाहर था परिवार, वापस लौटने पर घर में बिखरा मिला सामान

फील्ड यूनिट और सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की तलाश में जुटी काकोरी पुलिस

लखनऊ। ​लखनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र अंतर्गत हाईवे ग्रीन सिटी, मौंदा में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया। शिकायतकर्ता राजपाल यादव, जो पिछले चार दिनों से अपने घर में ताला लगाकर किसी काम से बाहर गए हुए थे, सोमवार को जब वापस लौटे तो उनके होश उड़ गए। घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अज्ञात चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

​सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक पद्धति से जांच कर रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का अनावरण कर अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *