टी बी सह संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज में हुई नाक, कान, गले की माइक्रो सर्जरी

टी बी सह संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज में हुई नाक, कान, गले की माइक्रो सर्जरी

PPN NEWS

टी बी सह संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज में हुई नाक, कान, गले की माइक्रो सर्जरी 

 अमित श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ 

ठाकुरगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में नाक कान गला रोग विभाग जहां ओपीडी में रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है, वहीं नित नए आयाम ऑपरेशन के द्वारा जोड़े जा रहे हैं । एक ही दिन में नाक कान गले की चार सर्जरी करना, वह भी माइक्रो सर्जरी,  यह  चिकित्सालय के इतिहास में प्रथम बार हो रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी ने बताया की ऑपरेशन थिएटर में एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन की उपलब्धता एवं कुशल एनेस्थेटिस्ट और ई एन टी सर्जन होने के कारण अब माइक्रो सर्जरी भी संभव हो पा रही है। सभी रोगी स्वस्थ हैं । रोगियों के परिजन चिकित्सालय की सुविधाओं से संतुष्ट दिखे।

डॉ त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सालय में गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर वृद्धि ही एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए सभी को संदेश दिया कि रोगी सेवा में कोई कमी न रहे, पूरे मनोयोग से उपचारित किया जाए।।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *