स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की जलकर मौत

स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की जलकर मौत

PPN NEWS

स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की जलकर मौत


बस यात्रियों को लेकर नोएडा से महोबा जा रही थी यमुना एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में बुधवार देर रात एक चलती स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की जलकर मौत हो गई।यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा सामने आया है। बुधवार की रात एक चलती स्लीपर एसी बस में आग लग गई। हादसे में 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। कई यात्रियों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। बस यात्रियों को लेकर नोएडा से महोबा जा रही थी।जेवर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब 12:00 बजे दयानतपुर गांव के समीप हुआ।

एक्सप्रेस-वे पर चलती बस आग का गोला बन गई। बस मे आग लगने पर चीख पुकार मच गई। 9 यात्रियो की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कुछ लोगों ने खिड़की से बाहर कूद कर अपनी जान बचाई। कई यात्री हादसे मे जख्मी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल मे  जुटी है। बस मे आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। हादसे  की सूचना पर दमकल की पांच गाड़िया मौके पर पहुंची। करीब 45 मिनट मे आग बुझाई गई, लेकिन बस तब तक पूरी तरह जल चुकी थी। यह बस राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही है।  कि हादसे  के समय बस में 30 से 35 लोग सवार थे ।

*एक महिला यात्री* ने बताया कि मैं सो रही थी तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। जब मैं जागी तो वहां पहले से ही बहुत भीड़ थी। मैंने अपना कोई सामान नहीं उठाया। यहां तक कि जूते भी नहीं पहने। बस अपना फोन लिया और बाहर निकल आया। इतनी भीड़ थी कि लोग एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। मुझे भी धक्के लगे और आखिरकार किसी ने मुझे बाहर खींच लिया। उसके बाद मुझे कुछ भी याद नहीं। चारों तरफ धुआं ही धुआं था।

अफरा-तफरी मची हुई थी और बाहर निकलना बहुत मुश्किल था। इतना धुआं था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। लोग अंदर दम घुटने से परेशान थे।*महिला यात्री* ने बताया कि बहुत कम लोग ही बच पाए। सिर्फ वही जो धक्का-मुक्की के बीच रास्ता बनाकर निकल सके। कई लोगों की जान चली गई। मेरे पीछे भी काफी लोग थे जो शायद बाहर नहीं निकल पाए, क्योंकि मैं खुद भी काफी देर से बाहर निकल पाई थी। 

हादसे की मुख्य बातें:- घटना का समयः- बुधवार देर रात करीब 12 बजे ।स्थानः यमुना एक्सप्रेस-वे पर दयानतपुर गांव / जेवर एयरपोर्ट के पास।

बस नोएडा/दिल्ली से महोबा जा रही थी।यात्रीः बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। अधिकांश यात्री सो रहे थे। बचाव कार्यः कई यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर या कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस और 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 

प्रशासनिक प्रतिक्रियाः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *