वोट चोरी के बाद अब जमीन चोरी: पूर्व मुख्यमंत्री
- Posted By: Sarvare Alam
- Breaking News
- Updated: 15 September, 2025 17:43
- 2541

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हलवार हुए। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के 18 हजार एकड़ जमीन को सरकार अपने हाथों में लेना चाहती है।
उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में पूरा नियम और कानून को बलाए ताख पर रख दिया है। जहां शहर में हर दस साल के अंदर मास्टर प्लान बनना चाहिए मास्टर प्लान नहीं बन रहा है और अब उज्जैन, देवास और इंदौर का एक विजन ऐसा तैयार हो गया है कि यहां की जमीनों में आग लग रही है। अगर यहां की जमीनों में आग लग रही है तो इसकी वजह भाजपा की सरकार है। यहां भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री, मंत्री नेताओं में ही संघर्ष शुरू हो गया है।
उन्होंने कहा कि किसकी चले, किसकी जमीन पर ज्यादा कब्जा हो। ये लोग अब वोट चोरी के साथ ही साथ जमीन चोरी के अभियान को भाजपा पूरे प्रदेश में चला रही है। इसके खिलाफ हम सभी को मिलकर एक साथ अभियान चलाना है। उन्होंने कहा कि हम दस साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, सुभाष यादव कृषिमंत्री रहे पूरे प्रदेश में हमने दस साल में खाद्य वितरण प्रणाली केवल प्राथमिक सेवा समिति के गोदाम से ही बांटते थे।
उन्होंने कहा कि अब वहां से क्यों नहीं बंटती। आपके गोदाम है। आपकी प्राथमिक सेवा समिति सहकारी है। आप वहां से बटवाइए क्यों नहीं बताएंगे। क्योंकि आपने उसको निजीकरण के हाथों द्वारा खाद्य बांटनी है। आगे उन्होंने कहा कि वहां ट्रक पे ट्रक जाते हैं। लेकिन किसानों को बांटने लिए यह नहीं मिल पाते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार से हमारी बहुत सी मांगे है। उन्होंने कहा कि किसानों के खाद्य की कीमत बढ़ गई है, बिजली की कीमत भी बढ़ गई है और हर तरफ की महंगाई बढ़ गई। इसलिए हम सबको एक साथ मिलकर किसानों की लड़ाई लड़ना पड़ेगा।

Comments