कच्चा मकान गिरने से एक की मौत, चार घायल
- Posted By: Sarvare Alam
- Breaking News
- Updated: 6 October, 2025 05:41
- 2500

फतेहपुर। फतेहपुर जिले के खजुहा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गोझ गांव में शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसा सामने आया जब एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, मृतक की पहचान हीरालाल (पुत्र स्व. नन्नू कोरी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय हीरालाल अपने परिवार के साथ मकान में सो रहे थे। अचानक कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा, जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया।
घायलों में योगेंद्र (20 वर्ष), चुनकी (24 वर्ष), ननकी (22 वर्ष) और उनकी दादी शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे के वक्त मृतक की पत्नी और उनकी छोटी बेटी मायके गई हुई थीं और इस कारण वे घटना से सुरक्षित रहीं।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
अब तक मकान गिरने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि मकान जर्जर स्थिति में था और भारी वर्षा के चलते उसकी दीवारें कमजोर हो चुकी थीं।

Comments