सांसद रीता बहुगुणा जोशी को 6 महीने की सजा
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 3 February, 2024 05:07
- 4132

crime news, apradh samachar,
PPN NEWS,
लखनऊ।
रिपोर्ट, अक़ील अहमद
सांसद रीता बहुगुणा जोशी को 6 महीने की सजा
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सत्ता के गलियारों में हलचल मचा करती है। यह बात उस वक्त की है जब रीता बहुगुणा जोशी कभी कांग्रेस में हुआ करती थी।
कांग्रेस में रहते वक़्त रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद पर थी।
17 फरवरी 2012 को रीता बहुगुणा जोशी पर एक मुक़दमा दर्ज हुआ था।
यह मुक़दमा लखनऊ के कृष्ण नगर थाने में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दर्ज हुआ था।
आपको बताते चले कि प्रचार का वक्त बीत जाने के बावजूद भी रीता जोशी कैंट विधानसभा के प्रत्याशी के तौर पर प्रचार कर रहीं थी।
उसी केस में शुक्रवार को MP-MLA कोर्ट ने 6 महीने कारावास की सजा सुनाई है तथा कोर्ट ने एक हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

Comments