बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं किया जा रहा है पालन --फैल सकती है महामारी ।
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 29 July, 2020 00:12
- 2677

Prakash prabhaw news
प्रतापगढ़
रिपोर्ट --मो. हसनैन हाशमी
बैंको में सोशल डिस्टेंशिंग का नहीं किया जा रहा है पालन--फैल सकती है महामारी ।
प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय बाजार में स्थित "बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैक" की व्यवस्था बद्हाल स्थित में है। यहाँ खातेधारकों की संख्या अधिक है जबकि कर्मचारियों की कार्य करने का रवैया सुस्त है जिससे यहाँ लोगों की भीड़ जमा हो जाती है।सोशल डिस्टेंशिंग की धज्जियाँ उड़ा रही ये बेलगाम भीड़ इस वैश्विक महामारी के काल में भयंकर डरावना परिणाम दे सकती है पर प्रशासन यहाँ लापरवाह बना हुआ है।प्रशासन द्वारा दी जाने वाली प्रशासनिक व्यवस्था नाम मात्र की है जो पर्याप्त नहीं है।देखना है प्रशासन का इस संवेदनशील मुद्दे पर ध्यान आकृष्ट होता है या स्थित यथावत बनी रहती है।जबकि महामारी जनपद में दिन दूनी रात चौगुनी गति से पैर पसार रही है।पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी अब इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।यदि समय रहते इस ओर ध्यान न दिया गया तो बैंक कर्मियों की लापरवाही से महामारी बैंक में भी पैर पसार सकती है।और लोगों को अपनी चपेट में ले सकती है।

Comments