जिलाधिकारी ने बाढ ग्रस्त महसी तहसील क्षेत्र का किया भ्रमण
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 12 June, 2021 06:20
- 1936

PPN NEWS
बहराइच
बाढ ग्रस्त महसी तहसील क्षेत्र का किया भ्रमण बाढ़ से पूर्व की गयी तैयारियों एवं स्पर निर्माण कार्य का देखा हाल ।
बहराइच के जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ संभावित बाढ़ के दृष्टिगत बाढ़ से पूर्व राहत व बचाव कार्यों के सम्बन्ध में की गयी तैयारियों तथा घाघरा नदी के बाये तट पर स्थित बेलहा बेहरौली तटबंध के किलो मी. 51.100, 52.050 एवं 53.00 पर स्पर निर्माण परियोजना एवं किलो मी. 55.700 पर निर्मित स्पर के पुर्नस्थापना कार्य का जायज़ा लेने के उद्देश्य से तहसील महसी अन्तर्गत पिपरा, कायमपुर, गोलागंज, व बौंडी समेत विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा. चन्द्र ने अधिशासी अभियंता सरयू ड्रेनेज खण्ड शोभित कुशवाहा से स्पर निर्माण कार्य व तटबंध मरम्मत के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि तटबंध की सुरक्षा एवं गोला गंज, कायमपुर व पिपरा, बौण्डी गांव को कटान से बचाने के लिये स्पर-स्टड निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा।
डा. चन्द्र ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर लिया जाय। डा. चन्द्र ने उप जिलाधिकारी महसी एस.एन. त्रिपाठी को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ के दृष्टिगत बाढ़ चैकियों व बाढ़ शरणालयों को अलर्ट कर दिया जाय।
जिलाधिकारी ने महसी के उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ क्षेत्र का सघन भ्रमण करते रहें और स्थिति पर सतर्क दृष्टि बनाये रखें ताकि बाढ़ की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी सक्रियता के साथ संचालित किया जा सके।

Comments