काकोरी में भाजपा की समीक्षा बैठक, कार्यकर्ताओं से 2 अक्टूबर तक अभियान पूरे करने का आह्वान

काकोरी में भाजपा की समीक्षा बैठक, कार्यकर्ताओं से 2 अक्टूबर तक अभियान पूरे करने का आह्वान

काकोरी में भाजपा की समीक्षा बैठक, कार्यकर्ताओं से 2 अक्टूबर तक अभियान पूरे करने का आह्वान

सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा को लेकर जिला कार्यालय में जुटे भाजपा नेता।

जिलाध्यक्ष विजय मौर्य बोले- निष्ठा और सक्रियता से करें काम पूरा।

काकोरी लखनऊ। काकोरी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत संयोजकों और सह-संयोजकों की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने की। मुख्य अतिथि रहीं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रिशु भाटिया, जबकि क्षेत्रीय मंत्री रामकुमार वर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। संचालन जिला महामंत्री गौरव सिंह चौहान ने किया।

बैठक में अभियानों की प्रगति पर चर्चा हुई। रिशु भाटिया ने कहा कि अभियानों की कामयाबी कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रिय भागीदारी पर टिकी है। उन्होंने सभी संयोजकों से पूरे जोश और लगन से काम करने की अपील की। साथ ही बताया कि सभी अभियान 2 अक्टूबर तक हर हाल में पूरे किए जाने हैं।

रामकुमार वर्मा ने अभियान समीक्षा के अलावा स्नातक निर्वाचन को लेकर भी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने सभी संयोजकों और सह-संयोजकों से कहा कि वे अपने-अपने अभियान पूरी निष्ठा, सक्रियता और जागरूकता के साथ तय समय में पूरे करें।

जिला मीडिया प्रभारी चिंतामणि पांडेय के मुताबिक बैठक में जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, प्रतिभा वर्मा, हंस राज रावत, अनिल सिंह चौहान, महामंत्री धीरेन्द्र पांडेय, जिला मंत्री धीरेन्द्र मौर्य, राजू कश्यप, कार्यालय मंत्री रवि राज लोधी, संजेश सिंह, अखिलेश अवस्थी, रवि द्विवेदी, अजित यादव, सुनीता पांडेय, ज्योति रावत सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments
Chintamani Pandey 1 hour ago

Very nice

Reply

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *