चेहल्लुम पर अकीदत के साथ निकाले गए ताजिए, मातम और नौहाखानी से गूंजा काजीपुर

चेहल्लुम पर अकीदत के साथ निकाले गए ताजिए, मातम और नौहाखानी से गूंजा काजीपुर

PPN NEWS

उन्नाव।बांगरमऊ  क्षेत्र के ग्राम काजी पुर में हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और शहीदाने-कर्बला की याद में चेहल्लुम पूरे अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न अंजुमनों ने मातमी धुन पर नौहाखानी और मर्सियाखानी कर कर्बला के दर्दनाक वाकये को बयान किया।

जुमेरात रात गांव के  दो इमाम चौकों पर जियारत के लिए ताजिए रखे गए। इमाम चौकों के अलावा पूरे गांव में आकर्षक रोशनी की सजावट की गई। ताजियों की ज्यारत के लिए रातभर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी रही। वहीं, जायरीनों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर लंगर और पानी की सबीलों का भी इंतजाम किया गया।

जुमेरात को सभी ताजियों को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उठाकर पूरे गांव में गश्त कराया गया। इस दौरान विभिन्न अंजुमनों ने इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों की शहादत की याद में दर्द भरे नौहे पढ़े और मातम किया। गमगीन माहौल में हर आंख नम दिखाई दी।

गांव के प्रमुख मार्गों से गश्त पूरा करने के बाद देर शाम सभी ताजिए पारंपरिक स्थल  पहुंचे, जहाँ पर अंजुमन पीखी हयातनगर भोरा, सादिक पुर शीतल गंज मऊ ने एक से एक बेहतरीन नोहों को पढ़ कर हर आँख को ग़मगीन कर दिया

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *