कांग्रेसी विधायिका ने सोनिया पर साधा निशाना
- Posted By: Abhishek Bajpai
- खबरें हटके
- Updated: 8 February, 2021 01:27
- 4110

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
कांग्रेसी विधायिका ने सोनिया पर साधा निशाना
रायबरेली-कांग्रेस की विधायिका अदिति सिंह के बागी तेवर बरकरार हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना राजनीतिक गुरु बताने वाली रायबरेली सदर से विधायिका अदिति सिंह ने पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। अदिति ने रायबरेली सीट से सांसद सोनिया गांधी पर तंज कसा है।अदिति सिंह ने सोनिया गांधी की अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। अदिति सिंह ने कहा पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल में चुनाव जीतने के बाद सोनिया गांधी सिर्फ दो बार रायबरेली आई थीं।वहीं 2019 के चुनाव में नामांकन के वह सिर्फ एक बार ही रायबरेली आई हैं। जनता ने ही उन्हें चुनाव जितवाया है।अदिति ने ये भी कहा कि जो भी अच्छा काम करेगा मैं उसकी तारीफ करूंगी।
Comments