छावनी थाना क्षेत्र के कोयला घाट गंगा नदी में 2 किशोर नहाते समय डूबे
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 1 May, 2022 20:06
- 4138

crime news, apradh samachar
PPN NEWS
कानपुर
छावनी थाना क्षेत्र के कोयला घाट गंगा नदी में 2 किशोर नहाते समय डूबे
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हादसा हो गया। कानपुर नगर के चकेरी थाना क्षेत्र के छबीलेपुरवा निवासी पुनीत व सुशांत गंगा नदी में नहाते समय डूबे।
परिजनों के अनुसार दोनों सुबह करीब 5 बजे कोयला घाट घूमने की बात कह कर घर से निकले थे।
काफी समय बीतने के बाद भी दोनों किशोर जब घर नही लौटे तब परिजन कोयला घाट पहुंचे। तब परिजनों ने देखा कि दोनों किशोरों के कपड़े व मोबाईल रखे हुए है।
परिजनों ने काफी देर तक किशोरों की खोजबीन की, काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी जब युवक नहीं मिले तब परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी देर बाद गंगा नदी से मरणासन्न अवस्था मे दोनों किशोरों को बाहर निकाला।
आननफानन में परिजन व पुलिस दोनों किशोरों को अस्पताल लेकर पहुँची जहाँ डॉ. ने दोनों किशोरों को मृतक घोषित कर दिया।
वही इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है।

Comments