लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह कल हाथरस जाएंगे परिजनों से मिलने
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 3 October, 2020 05:00
- 1520

Prakash Prabhaw News
2 अक्टूबर 2020
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह हाथरस की बेटी के परिजनों से मिलने दिल्ली से जमुना एक्सप्रेस होते हुए 2 बजे हाथरस के बुलगढ़ी गांव रवाना होंगे ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील सिंह 3 अक्टूबर को दिन में 2 बजे हाथरस के लिए रवाना होंगे।
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा है कि पीड़िता के परिवार के साथ जो व्यवहार रहा वह शर्मनाक है। ऐसा अन्याय हमने देखा नहीं है। जो सरकार हर बात में धर्म का नाम लेती है उस सरकार ने एक पिता को उसकी बेटी की चिता को जलाने नहीं दिया। जब ऐसा हादसा होता है तो सरकार की जिम्मेदारी होती है पीड़िता को पूरी तरह सहायता दें।
उन्होने कहा कि ऐसी ही घटना बलरामपुर में भी घटित हुई है। आखिर इन घटनाओं पर रोक कब लगेगी। केंद्र और प्रदेश की सरकार कब जागेंगे। हम इनको जगाना चाहते हैं।
यूपी में बेटियों पर अत्याचार और सरकार की सीनाजोरी जारी है। कभी जीते-जी सम्मान नहीं दिया और अंतिम संस्कार की गरिमा भी छीन ली। भाजपा का नारा ‘बेटी बचाओ नहीं, सच छुपाओ, सत्ता बचाओ’ है। श्री सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार सच्चाई क्यों छुपा रही है इन प्रश्नों का जवाब क्यों नहीं दे रही?

Comments