सर्व धर्म कल्याण समिति द्वारा कैम्प लगाकर किया गया मास्क और सेनेटाइजर का वितरण
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 30 June, 2020 23:17
- 1844

prakash prabhaw news
करारी, कौशाम्बी
रिपोर्ट- राघवेंद्र सिंह यादव
सर्व धर्म कल्याण समिति द्वारा कैम्प लगाकर किया गया मास्क और सेनेटाइजर का वितरण।
कौशाम्बी जनपद के मुख्यालय चौराहे पर सर्व धर्म जन कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रफ़त हाशमी के निर्देश पर व राष्ट्रीय महासचिव हिमांशु मिश्रा के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष जमन अब्बास द्वारा मास्क और सेनेटाइजर वितरण का कैम्प लगाया गया। जिसमे वैश्विक महामारी कोरोना बचाव के लिए जरूरतमन्दो व राहगीरों को मास्क, सैनेटाइजर, हैंड ग्लब्स, डिटोल शाप, एवं अन्य राहत व बचाव किट का वितरण किया गया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी मण्डल महासचिव सोज़फ़ रिज़वी, जिला सचिव ज़ैद सिद्दीक़ी आदि लोग मौजूद रहे।

Comments