उपनिरीक्षक राकेश राय को स्टार लगाकर एसपी ने पदोन्नति प्रदान की
- Posted By: Dinesh Kumar
- खबरें हटके
- Updated: 5 February, 2026 09:21
- 663

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
उपनिरीक्षक राकेश राय को स्टार लगाकर एसपी ने पदोन्नति प्रदान की
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा दिनांक 04.02.2026 को पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में शासनादेश के क्रम में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर प्रोन्नत हुए उपनिरीक्षक राकेश राय को स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा राकेश राय को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति हेतु बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

Comments