मलिहाबाद में लोजपा (आर) की दलित चौपाल, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 20 September, 2026 18:37
- 128

मलिहाबाद में लोजपा (आर) की दलित चौपाल, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता
गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ रही लोक जनशक्ति पार्टी, संगठन को दे रही मजबूती।
सपा-बसपा-भाजपा छोड़कर सैकड़ों लोगों ने थामा लोजपा (आर) का दामन।
काकोरी लखनऊ। लखनऊ में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने मोहनलालगंज और मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में दलित चौपाल संवाद कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया। मलिहाबाद के लालता खेड़ा गांव में हुई चौपाल में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मलिहाबाद ब्लॉक अध्यक्ष की अध्यक्षता में लालता खेड़ा गांव में हुई चौपाल में मंडल अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि गरीबों के वोट से जीतने वाले नेता बाद में अमीरों के इशारों पर काम करने लगते हैं, जिससे आम आदमी के काम रुक जाते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाकर अपने बीच के लोगों को चुनाव लड़ाने की कोशिश की जाएगी। जिलाध्यक्ष नरेंद्र पासवान ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ गांव के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे, इसी मकसद से पार्टी गांव-गांव जाकर दलित चौपाल लगा रही है।
रविवार को मोहनलालगंज के गोसाईगंज ब्लॉक स्थित अस्ती गांव में भी सदस्यता अभियान चलाया गया, जहां सत्यम को विधानसभा उपाध्यक्ष तथा पंकज, आशीष कुमार व अमरजीत को विधानसभा कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वहीं मलिहाबाद के लालता खेड़ा में हुई चौपाल में सपा, बसपा और भाजपा छोड़कर सैकड़ों लोगों ने लोजपा (आर) की सदस्यता ली। कई कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पदाधिकारी भी बनाए गए, जिनमें प्यारेलाल को ब्लॉक उपाध्यक्ष तथा अजय पासी, बुद्धि पासी, जितेंद्र पासी, विजेंद्र पासी, श्रवण पासी और कुंही पासी को ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नरेंद्र पासवान, जिला उपाध्यक्ष कमाल अहमद, जिला सचिव सूरज पासी, जिला कार्यकारी सदस्य अनुज कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष रोहित कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष अभय पासी और विधानसभा अध्यक्ष मुकेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments