काकोरी के मोहान रोड पर भीषण सड़क हादसा, नगर निगम डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर

काकोरी के मोहान रोड पर भीषण सड़क हादसा, नगर निगम डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर

काकोरी के मोहान रोड पर भीषण सड़क हादसा, नगर निगम डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर

​लापरवाह डंपर ने टेंपो को रौंदा, चालक गंभीर रूप से घायल।

स्थानीय लोगों की तत्परता से बची जान, पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी।

काकोरी लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहान रोड पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां नगर निगम के एक डंपर ने सामने से आ रही टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। घटना उस समय हुई जब डंपर चालक मुनेश्वर, निवासी ग्राम जौ खंडी थाना गोसाईगंज, द्वारा लापरवाही से वाहन चलाते हुए बुद्धेश्वर की तरफ से आ रही टेंपो को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना ग्राम शिवरी पान खेड़ा चौकी क्षेत्र के घुरघुरी तालाब के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक प्रभात, निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना सोहर मऊ जिला उन्नाव, गाड़ी के अंदर ही बुरी तरह फंस गया।

​घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त टेंपो में फंसे चालक प्रभात को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहाँ उसका इलाज जारी है। इस संबंध में काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नगर निगम के डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाकर किसी की जान खतरे में डालने या चोट पहुँचाने के दोषी चालक के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *