पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह हुए अस्पताल में भर्ती
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 5 July, 2021 01:43
- 4365

Prakash Prabhaw
लखनऊ।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह हुए अस्पताल में भर्ती
उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को शनिवार देर रात डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराना पड़ा। उनके शरीर मे सूजन शिकायत है। संस्थान में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे।
संस्थान के प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के अनुसार उनकी तबीयत स्थिर है। पिछले सप्ताह भी उनको लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। संस्थान में हुई जांच में यूरिया व क्रिएटिनिन बढ़ा है।

Comments