समाजवादी व्यापार सभा का विस्तार, संजय यादव ने कई नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 29 September, 2026 19:51
- 44

समाजवादी व्यापार सभा का विस्तार, संजय यादव ने कई नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी
समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय कैसरबाग पर व्यापार सभा की कमेटी का हुआ विस्तार।
कई नए चेहरों को मिली जिला पदाधिकारी की जिम्मेदारी, 2027 चुनाव पर रहेगी नजर।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग में मंगलवार को समाजवादी व्यापार सभा की कमेटी का विस्तार किया गया। जिला अध्यक्ष संजय यादव ने सुशील अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष, सूरज प्रकाश चौरसिया को जिला कोषाध्यक्ष तथा अजय कुमार नागर, संदीप यादव और दिनेश चौहान को जिला सचिव पद पर मनोनीत किया।
इस मनोनयन को लेकर पदाधिकारियों ने कहा कि इससे व्यापार सभा को नई मजबूती मिलेगी और अधिक से अधिक व्यापारी समाजवादी पार्टी से जुड़ेंगे। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि 2027 के विधानसभा चुनाव में व्यापार सभा की भूमिका अहम रहेगी।
कार्यक्रम में जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, जिला कोषाध्यक्ष इश्तियाक अहमद, वरिष्ठ नेता भरत यादव, प्रदेश सचिव एस.यू. खान, मीडिया प्रभारी अभिषेक गुप्ता सहित रवि वर्मा, विपिन यादव, सुप्रिया चौरसिया, विमल पांडेय, प्रिंस यादव, मोहक चौरसिया, कृतिका, राम सागर यादव, एडवोकेट सलमा बानो, श्रेष्ठ अग्रवाल, रुचि पांडेय, काव्या शर्मा, जूही गुप्ता और क़ुतुबुद्दीन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments