राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राम मंदिर निर्माण को लेकर निकाली गई रैली

प्रतापगढ
15.02.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा राम मंदिर निर्माण को लेकर निकाली गई रैली
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राम मंदिर निर्माण हेतु जनजागरण के लिए बाइक रैली निकाली गयी। रैली के माध्यम से मंदिर निर्माण हेतु स्वैच्छिक राशि के समर्पण पर अभियान मे जोर दिया गया। श्रद्धालुओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि प्रदान कर आयोजको का उत्साहवर्धन किया। रैली बाबा घुइसरनाथ धाम से प्रारम्भ होकर रामगंज बाजार, राहाटीकर, उदयपुर, अठेहा, सांगीपुर, दीवानगंज, शाहबरी, धारूपुर, हरनाहर, भटनी, बटौली, रामपुर, लक्ष्मणपुर, मकई, शमशेरगंज, अजगरा, लीलापुर आदि इलाके से निकली। रैली मे शामिल भक्तों के द्वारा गगनभेदी श्रीराम जयघोष को देख श्रद्धालु मगन दिखे। रैली का संयोजन संघ के जिला प्रचारक हेमंत, जिला कार्यवाहक शशिभूषण, शैलेन्द्र द्विवेदी, विमलेश, हरिशंकर, उमाशंकर मिश्र, अवधेश सिंह, बालकृष्ण पाण्डेय, रोहित सिंह, पवन तिवारी, अभिषेक सिंह, अमरजीत सिंह, जयभगवान पाण्डेय आदि करते दिखे। वहीं रैली मे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विहिप और विद्या भारती के कार्य कर्ताओं की भी उत्साहजनक भागीदारी दिखी। इधर क्षेत्र के रनवत सिंह कालेज ऑफ फार्मेसी की ओर से भी अयोध्या मे श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि प्रदान कर कौमी एकता की मिसाल पेश की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सैयद नूरूलेन अशरफ व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुलदीप मिश्र ने शिक्षको तथा छात्र छात्राओं की ओर से मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि का संग्रह किया। इस मौके पर राम प्रकाश यादव, दिनेश यादव, तूफान सिंह, बृजेशचंद्र, प्रवीण श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
Comments