श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि अभियान को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा, शंख ध्वनि के बीच श्री राम का जयघोष

PPN NEWS
प्रतापगढ
30.01.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि अभियान को लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा, शंख ध्वनि के बीच श्रीराम जयघोष
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत शनिवार को नगर मे विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। नगर के संकट मोचन मैरिज हॉल से निकली शोभा यात्रा तहसील परिसर होते हुए चौक व सीएचसी गेट पहुंची। शोभा यात्रा मे शामिल रामभक्तों द्वारा जय श्री राम के गगनभेदी नारों से वातावरण राममय हो उठा दिखा।
शोभा यात्रा मे नगर के संभ्रांत नागरिकों के अलावा विश्व हिन्दू परिषद तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के भी कार्यकर्ता व शिक्षक तथा युवा शंख ध्वनि के बीच जयघोष के जोश मे दिखे। शोभा यात्रा का संयोजन अभियान प्रमुख संतोष व विहिप जिला मंत्री संजय ने किया।
शोभा यात्रा के दौरान अयोध्या मे भव्य राम मंदिर निर्माण का भी संकल्प जताया गया। शोभा यात्रा मे आचार्य रामअवधेश मिश्र, प्रेम बहादुर सिंह, संतोष सिंह, नागेश प्रताप सिंह, वज्रघोष ओझा, राजकुमार बरनवाल, राजेश मिश्र, विनोद मिश्र, दीपक सिंह, पूनम पाण्डेय, जेपी पाण्डेय, बृजेंद्र पाण्डेय मंटू, शैलेन्द्र द्विवेदी, रवि कौशल, राव वीरेन्द्र सिंह, आचार्य प्रमोद त्रिपाठी, पुल्लू ओझा, शत्रुध्न शुक्ल, अरूणा शुक्ला, सुधा पाण्डेय, अजय शंकर, जान्हवी प्रसाद सिंह, जयप्रकाश शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।
Comments