विवादित भूमि पर स्थगन आदेश के बावजूद दबंगो द्वारा किया जा रहा है अवैध निर्माण, पुलिस प्रशासन मौन

प्रतापगढ
09.02.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
विवादित भूमि पर स्थगन आदेश के बावजूद दबंगों द्वारा किया जा रहा है अवैध निर्माण, पुलिस प्रशासन मौन।
प्रतापगढ़ जनपद के कुण्डा तहसील के विकास खण्ड बिहार की ग्राम सभा सरई नाहर व सरई जयचन्द में गाटासंख्या534,70,492,511,454,520,115,385,514,755,297मि0506,704,693,543,82,391,132,457,84,129,138,146,150,89,97,134,85,105,100मि0,141,167,66ख, व 168 में सीआरओ के यहाँ जगदीश प्रसाद आदि ने रामचन्दर आदि के विरुद्ध अं0 धारा 198"4" जमी0वि0 अधि0 के अंतर्गत वाद किया जिसमें 05/09/1994 को स्थगन आदेश पारित किया गया है कि अग्रिम आदेश तक आदेश दिनाँक 29/09/1992 को प्रभावी रखा जाता है।जो कि प्रभावी चल रहा है,फिर भी दबंगों द्वारा प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में उक्त विवादित जमीन पर अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है,और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है,शायद किसी अप्रिय घटना का इंतजार किया जा रहा है।अब देखना यह कि इस प्रकार के संवेदनशील मसले पर पुलिस प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।
Comments