धान क्रय केन्द्रों पर अव्यवस्था का बोलबाला, किसान परेशान

प्रतापगढ
14.12.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
धान क्रय केन्द्रों पर अव्यवस्था का बोलबाला, किसान परेशान
धान क्रय केंद्रो पर अव्यवस्था का बोलबाला दिख रहा है। किसान टैªक्टर पर फसल लेकर दिनरात परेशान देखे जा रहे है। खरीददारी के नाम पर किसानो को महीने भर से ज्यादा की तारीखें दी जा रही है। इससे ज्यादातर परेशान किसान गांव के साहूकारों और व्यापारियों को औने-पौने दाम पर अपनी फसल बेचने को मजबूर हो उठे है। धान क्रय केन्द्रो पर किसानो के लिए न तो पीने के पानी का प्रबन्ध है और न ही उन्हें सरकारी तौर पर बोरियां उपलब्ध कराई जा रही है। क्रय केन्द्रो पर भी बिचौलियो को किसानो को फसल बेचने के नाम पर बरगलाया भी जा रहा है। अफसर भी क्रय केन्द्रो पर निरीक्षण के नाम पर कागजी कोरम पूरा कर रहे है। क्रय केन्द्रो पर कोविड प्रोटोकॉल का भी अता पता नही है। धान की फसल औनेपौने दाम पर किसान बेचने को मजबूर हो उठा है। वहीं किसानो का कहना है कि प्रभावशाली बडे काश्तकारों की फसल तो बिना नंबर लगाए चोरी चुपके खरीदी जा रही है। छोटे और मझले किसानो को लंबी लंबी तारीख देकर हलाकान किया जा रहा है। इस बाबत एसडीएम से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल बंद मिला।
Comments