"गाँव-गाँव, पांव, पांव" अभियान की प्रतापगढ में शुरूआत करेंगे प्रसपा के प्रदेश सचिव विनोद पाण्डेय

प्रतापगढ
24.12.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
"गांव- गांव,पांव -पांव" अभियान की प्रतापगढ़ में शुरुआत करेंगे प्रसपा के प्रदेश सचिव विनोद पाण्डेय।
प्रतापगढ में आज 24 दिसम्बर से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का पूरे प्रदेश में शुरू होगा जनसंपर्क अभियान। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव पाल सिंह यादव के निर्देश पर गांव -गांव पद यात्रा कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों और ग्रामीणों को जगरूक करेंगे प्रसपा नेता।
पूर्व जूनियर बार के अध्यक्ष व सदर विधानसभा से प्रत्याशी रहे विनोद पांडेय पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ जिले में शुरू करेगें जनसंपर्क अभियान।कोहड़ौर इलाके के पूरे कोलाहल गांव से शुरू होगा आज दिन में 11 बजे से प्रसपा का अभियान।पूरे कोलाहल ,टेकार, सूर्यगढ़, बरासराय सहित आस-पास के गांवों में जनसम्पर्क कर भाजपा सरकार की खामियों को गिनायेगें प्रसपा नेता।
Comments