रायबरेली से समाजवादी पार्टी की PDA रथ यात्रा की शुरुआत हुई
- Posted By: Jitendra Shukla
- ताज़ा खबर
- Updated: 24 September, 2026 17:03
- 38

PPN NEWS
रायबरेली
रायबरेली से समाजवादी पार्टी की PDA रथ यात्रा की शुरुआत हुई
अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा में सपा समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब देखने को मिला. कार्यकर्ता घोड़े पर सवार देखने को मिले . जहां तक नजर गई, वहां तक समर्थकों की भारी भीड़ नजर आई। इस दौरान समर्थकों ने अखिलेश यादव का जोरदार अभिनंदन किया और उन्होंने भी समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 24 सितंबर 2026 को कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से अपने विशेष 'PDA रथ (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के जरिए प्रचार अभियान और यात्रा की शुरुआत की शुरुआत और मार्ग: यह यात्रा रायबरेली के बछरावां (चुरुआ गांव) क्षेत्र से शुरू हुई।
इसके बाद यह हरचंदपुर के सपा विधायक राहुल लोधी के आवास तक गई और रायबरेली शहर में इसका समापन हुआ उद्देश्य:- इस PDA रथ यात्रा का मुख्य मकसद आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के जनाधार और संगठन को सक्रिय करना तथा "PDA समीकरण को मजबूत करना है" प्रमुख घटनाक्रमः-दौरे से पहले शहर में एक पोस्टर चर्चा का विषय बना, जिसमें अखिलेश यादव को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया अखिलेश यादव ने इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं, छात्रों से मुलाकात की और जनसभा को भी संबोधित किया।
Comments