भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी गठित
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 16 September, 2021 09:40
- 3555

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 15/09/2021
मिथलेश कुमार (मोनू साहू)
असि0 ब्यूरो कौशाम्बी
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी गठित
मो० अकरम बने भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिला महामंत्री
कौशाम्बी। चायल तहसील अंतर्गत विकास खण्ड मूरतगंज क्षेत्र के सैंता गांव निवासी मो0 अकरम को पार्टी ने मूरतगंज मंडल अध्यक्ष बनाया था, पार्टी में ईमानदारी व मजबूती से सक्रीय होने की वजह से पार्टी ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी का अल्पसंख्यक प्रकोष्ट का जिला महामंत्री बनाया है।
इस बात की जानकारी जब उनके समर्थकों को मिली तो ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। चायल कस्बे में मोहम्मद अकरम को उनके समर्थकों ने मिठाई खिलाकर व फूल माला पहनाकर उनको बधाई दी। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिला महामंत्री मोहम्मद अकरम ने भाजपा जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की और उन्होंने मोहम्मद अकरम को बधाई दी।
भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ट जिला महामंत्री बनाए जाने पर मोहम्मद अकरम ने भाजपा जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है और उन्होंने कहा कि हमेशा उनकी निष्ठा भारतीय जनता पार्टी में रही है और वह पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
आपको बता दे की भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी गठित हुई है।भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के नवनियुक्त अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ सादिक अली, जिला महा मंत्री मो० अकरम, जिला महा मंत्री हैदर के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमे जिला उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन, हबीब उस्मानी जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री शब्बर रिज़वी, मंत्री शेर मो०उर्फ़ शेरू, मंत्री तनवीर अहमद, कोषाध्यक्ष मो० मुन्ना, सोशल मीडिया प्रभारी मो० मोसिन, मीडिया प्रभारी तब्जील अहमद, कार्यालय प्रमुख मो०शादाब, मंत्री मो० मूसा, गुलशाद अहमद जिला सदस्य एवं इत्यादि लोगो की सदस्यता की गयी।
Comments