ब्रह्मदेव जागरण मंच नगर समाज के अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद मिश्र व महामंत्री राजेश नारायण मिश्र बने
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 26 September, 2020 22:52
- 1028

ब्रह्मदेव जागरण मंच नगर समाज के अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद मिश्र व महामंत्री राजेश नारायण मिश्र बने
प्रतापगढ़... ब्यूरो जितेंद्र कुमार वर्मा
प्रतापगढ़ ।ब्रह्मदेव जागरण मंच के तत्वावधान में नगर कमेटी का पुनर्गठन करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष पं सत्येन्द्र नारायण तिवारी ने 21 सदस्यीय कार्यकरिणी की घोषणा की ।ट्रेजरी चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में आहूत बैठक के दौरान पं गोविंद प्रसाद मिश्र को नगर अध्यक्ष ,पं सदाशिव पाण्डेय, शिव प्रसाद मिश्र व सतीश कुमार दुबे व आलोक कुमार शुक्ल को नगर उपाध्यक्ष, पं राजेश नारायण मिश्र को नगर महामंत्री, पुष्पराज मिश्र, राजेश कुमार तिवारी, अजय कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार शर्मा को संगठन मंत्री,बृजेश मोहन त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष, धरणीधर तिवारी को मंत्री, राम चंद्र मिश्र प्रचार मंत्री ,राम देव तिवारी ,सुरेन्द्र कुमार शर्मा, रमेश तिवारी ,शंभू नाथ पाण्डेय निशाकान्त मिश्र ,राम कुमार पाण्डेय व बृजेश कुमार मिश्र को कार्यकारिणी सदस्य जबकि अजय पांडेय को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया ।
Comments