चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 19 March, 2026 19:47
- 333

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज ब्लॉक के बदनपुर घाट में आज चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई और गंगा नदी में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में फूल माला व प्रसाद चढ़ा कर पूजा अर्चना किया। वही सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से लगातार श्रद्धालुओं को गहरे जल में न जाने की हिदायत दी, जिससे कोई भी अनहोनी न हो बल्कि सुरक्षा के दृष्टिगत नाविक व नाव की भी ब्यवस्था की गई थी।

Comments