आधा दर्जन सरकारी हैंडपंप महीनों से खराब प्रशासन व्यस्त ग्रामीण परेशान
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 1 July, 2022 06:34
- 2268

PPN NEWS
आधा दर्जन सरकारी हैंडपंप महीनों से खराब प्रशासन व्यस्त ग्रामीण परेशान
मोहनलालगंज, लखनऊ।
रिपोर्ट- सरोज यादव।
मोहनलालगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत दहियर के मजरा विश्राम खेड़ा में लोगों को पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।यहां लगे हैंडपंप वर्षों से खराब पड़े हैं। सरकारी हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विश्राम खेड़ा मजरा दहियर गांव में जिला पंचायत कोटे से लगे सरकारी नल खराब होने से ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। ग्राम पंचायत सदस्य अशोक कुमार ने बताया की कई बार शिकायत के बावजूद हैंडपंप ठीक ना होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शुद्ध पेयजल मुहैया हो सके इसके लिए सरकार ने गांवों व कस्बों में सरकारी हैंडपंप लगवाया है।
हजारों रुपए की लागत से लगाए गए हैंडपंप देखरेख के अभाव में खराब व बदहाल पड़े हैं। पिछले कई माह से गांव में आधा दर्जन से अधिक सरकारी नल खराब होने से लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। सरकारी हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को अपने मवेशियों को भी पानी पिलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के अधिक लोग सरकारी हैंडपंप के पानी के सहारे रहते हैं।
इसकी शिकायत कई ग्राम प्रधान से लेकर उच्च अधिकारियों से ग्रामीणों द्वारा किया गया। लेकिन इसका नतीजा अभी तक कुछ भी नहीं आया। इससे क्षेत्र के ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं।

Comments