दो बाइक सवार में हुई जोरदार टक्कर, दो घायल
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 5 November, 2024 05:23
- 648

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
दो बाइक सवार में हुई जोरदार टक्कर, दो घायल
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना अंतर्गत मूरतगंज चौकी के मूरतगंज चौराहे पर दो बाइक सवार में जोरदार टक्कर हो गई जिससे दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है।
जानकारी के अनुसार सुरेश पटेल पुत्र रामआसरे उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी बलिहावा देह व ललऊ मितुवापुर निवासी है। जिसमें दो लोगों को गम्भीर चोटें आई है। जिनमे ललऊ को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरेश की बलिहावा मोड़ के पास किराना की दुकान है, उसी दुकान का समान लेने मूरतगंज जा रहा था। जैसी ही मूरतगंज चौराहा पहुंचे सामने आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मार दिया, जिससे दोनों गम्भीर रूप घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मूरतगंज चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार सिंह मौके पर अपने हमराहियों के साथ पहुंच कर मूरतगंज स्वस्थ केंद्र में भर्ती कराया।
Comments