गाजीपुर में महिला से बर्बरता करने वाला ऑटो चालक पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पैर में लगी गोली

गाजीपुर में महिला से बर्बरता करने वाला ऑटो चालक पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पैर में लगी गोली

गाजीपुर में महिला से बर्बरता करने वाला ऑटो चालक पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पैर में लगी गोली

लखनऊ के गाजीपुर में महिला से छेड़छाड़ और जानलेवा हमला करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हुआ वांछित अपराधी, ऑटो और तमंचा बरामद।

गाजीपुर लखनऊ। लखनऊ के थाना गाजीपुर क्षेत्र में महिला सुरक्षा को तार-तार करने वाले एक शातिर अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शनिवार को गाजीपुर इलाके में एक ऑटो चालक और उसके साथी ने एक महिला के साथ सरेराह छेड़छाड़ की, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। इसके बाद आरोपी महिला को रिंग रोड स्थित सेक्टर-25 के पास सड़क पर फेंककर फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की स्थानीय पुलिस और पूर्वी जोन की क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मुख्य आरोपी सुमित कश्यप को पहले ही दबोच लिया था। पूछताछ में सुमित ने अपने साथी सनी उर्फ शनि कश्यप की इस घिनौने कृत्य में संलिप्तता कुबूल की थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

​इसी सिलसिले में रविवार को थाना गाजीपुर पुलिस और लखनऊ पूर्वी जोन की क्राइम व सर्विलांस टीम सर्वोदय नगर बंधा रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि मामले में वांछित और सीतापुर के गुड़ियन टोला का निवासी सनी कश्यप, जो वर्तमान में मड़ियांव के पलटन इलाके में रह रहा था, घटना में इस्तेमाल किए गए ऑटो से कल्याण अपार्टमेंट की ओर से शक्ति नगर ढाल की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही सतर्क पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को सामने देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिससे उसका ऑटो अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकरा गया। खुद को घिरा देख शातिर अपराधी ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग झोंक दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पुलिस की गोली सनी कश्यप के पैर में लगी और वह वहीं ढेर हो गया। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे तुरंत इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ऑटो, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद कर लिए हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *