बाबा साहब पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ अम्बेडकर वाहिनी ने कानूनी कार्यवाही के लिए सौंपा ज्ञापन

बाबा साहब पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ अम्बेडकर वाहिनी ने  कानूनी कार्यवाही के लिए सौंपा ज्ञापन

PPN NEWS

लखनऊ।

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के प्रति अत्यंत अपमानजनक, जातिसूचक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर अम्बेडकरवादी समाज और विभिन्न संगठनों में भारी आक्रोश है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम बैदन खेड़ा (ग्राम पंचायत - रौनी) के निवासी बबलू पांडेय ने सार्वजनिक रूप से संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के प्रति अत्यंत अभद्र, अपमानजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। आरोपी बबलू पांडेय द्वारा सार्वजनिक रूप से बाबा साहब को "सुबह-शाम जूता मारने" की बात कही गई है तथा अत्यंत घिनौनी गालियां दी गई हैं।

अम्बेडकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समाज में नफरत फैलाने के उद्देश्य से एक समुदाय विशेष और अम्बेडकरवादी विचारधारा के लोगों को निशाना बनाकर जातिसूचक व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग भी किया गया है। बबलू पांडेय की इस घिनौनी और गैर-कानूनी हरकत से अम्बेडकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं, अनुयायियों, दलित समाज और बाबा साहब में आस्था रखने वाले देश के करोड़ों लोगों की भावनाएं अत्यधिक आहत हुई हैं।

 हजरतगंज कोतवाली में दिया ज्ञापन 

इस मामले को लेकर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव नकी जैदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज कोतवाली में त्वरित और कड़ी कानूनी कार्यवाही के लिए  ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अम्बेडकर वाहिनी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़ैज़ अहमद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद फारुख,अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शबाब वली खान, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शमशाद, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष कुलदीप रावत, अभिषेक कुमार कोषाध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, विनोद यादव समेत कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी के खिलाफ तत्काल सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *