लखनऊ में 'बड़े मंगल' की धूम: दुबग्गा में सजे भंडारे, गंगा-जमुनी तहजीब के बीच उमड़ा जनसैलाब
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 13 May, 2026 15:42
- 41

PPN NEWS
लखनऊ में 'बड़े मंगल' की धूम: दुबग्गा में सजे भंडारे, गंगा-जमुनी तहजीब के बीच उमड़ा जनसैलाब
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ माह के पहले 'बड़े मंगल' पर आज सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। शहर के हर कोने से उठती कचौड़ी-सब्जी और बूंदी की खुशबू ने 'लखनवी श्रद्धा' की एक अनूठी तस्वीर पेश की। इसी कड़ी में चरक हेल्थ केयर एन्ड रूरल ड्वलपमेंट सोसाइटी ने दुबग्गा बाजार में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
दो दशकों से जारी है सेवा का संकल्प में आयोजित इस भंडारे के आयोजक ने बताया कि यह परंपरा पिछले 20 वर्षों से अनवरत चली आ रही है। उन्होंने साझा किया कि इस वर्ष का ज्येष्ठ माह विशेष संयोग लेकर आया है। आमतौर पर एक महीने में चार 'बड़े मंगल' पड़ते हैं, लेकिन इस बार तिथियों के फेरबदल के कारण कुल 8 बड़े मंगल पड़ रहे हैं। आयोजकों ने संकल्प लिया है कि भक्ति का यह कारवां रुकने वाला नहीं है और हर मंगल को इसी भव्यता के साथ भंडारा आयोजित किया जाएगा।
गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
अमीनाबाद जैसे व्यस्त और ऐतिहासिक व्यापारिक क्षेत्र में आयोजित यह भंडारा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि लखनऊ की साझा संस्कृति का भी प्रतीक बना। राजीव श्रीवास्तव के अनुसार, इन आयोजनों में हर वर्ग और धर्म के लोग स्वेच्छा से सहयोग करते हैं, जो शहर की 'गंगा-जमुनी तहजीब' को और अधिक मजबूती देता है। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।
सुरक्षा और सेवा के पुख्ता इंतजाम
भीड़ को देखते हुए स्थानीय स्तर पर सेवादारों की टोली तैनात रही, ताकि यातायात बाधित न हो और लोगों को सुगमता से प्रसाद मिल सके। हनुमान मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं और शहर भर में लगे सैकड़ों भंडारों ने लखनऊ को एक बड़े 'अन्नक्षेत्र' में तब्दील कर दिया। प्रशासन ने भी बड़े मंगल के दृष्टिगत प्रमुख चौराहों और मंदिरों के आसपास सुरक्षा व सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की है।

Comments