भाजपा पदाधिकारियों ने प्रत्याशी अशोक तिवारी के लिए गांवों में जाकर मांगे वोट
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 30 August, 2020 04:59
- 1637

Prakash Prabhaw
भाजपा पदाधिकारियों ने प्रत्याशी अशोक तिवारी के लिए गांवों में जाकर मांगे वोट
मोहनलालगंज,
शनिवार को उ.प्र. सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. शाखा मोहनलाल गंज के प्रतिनिधि/अध्यक्ष पद के लिये भाजपा समर्थित प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष अशोक तिवारी के समर्थन में भाजपा पदाधिकारियों ने मोहनलाल गंज तहसील के अन्तर्गत दोनों विकास खण्डों मोहनलाल गंज व गोसाईं गंज के गांव-गांव में जाकर उपरोक्त बैंक शाखा के सदस्य कृषकों/मतदाताओं से मिलकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी अशोक तिवारी के समर्थन/पक्ष में आगामी 1 सितंबर को होने वाले मतदान के दिन वोट करने की अपील किया।
भाजपा समर्थित प्रत्याशी अशोक तिवारी के पक्ष में गांव-गांव जाकर चुनाव प्रचार कर वोट मांगने वालों में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र भाजपा एवं पूर्व विधायक चन्द्रा रावत, सुधांशु सिंह मण्डल अध्यक्ष, अन्जनी कुमार शुक्ला मण्डल महामंत्री, रामलाल वर्मा जिला महामंत्री, आदि ने विकास खण्ड गोसाईगंज,मोहनलालगंज के दर्जनो गांवों सहित मोहनलाल गंज के निगोहां व सिसेंडी में भी अशोक तिवारी के समर्थन में भाजपा पदाधिकारियों ने वोट की अपील की।
भाजपा पदाधिकारियों व समर्थकों ने गांव-गांव जाकर मांगे वोट
भाजपा पदाधिकारियों ने गोसाईं गंज सहित निगोहां और सिसेंडी क्षेत्र में गांव-गांव में जाकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी अशोक तिवारी को बैंक के सदस्य कृषक मतदाताओं से 1 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए समर्थन मांग कर वोट देने की अपील किया।

Comments